भव्य दिव्य श्याम जन्मोत्सव समारोह संपन्न
छत्रपति संभाजीनगर में 1 नवंबर 2025 को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक भव्य एवं दिव्य श्याम बाबा जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम श्याम भक्ति हनुमान कैलाशचंद अग्रवाल के यहां सुंदर रूप से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में श्याम भक्तों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खाटू वाले श्याम बाबा के भजन, कीर्तन और आरती के माध्यम से अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पूरे परिसर में “हारे के सहारे श्याम हमारे” के जयकारों से गूंज छा गई।
भक्ति, आनंद और भजनमय माहौल में संपन्न इस उत्सव ने सभी भक्तों के हृदय में श्याम नाम का मधुर रस घोल दिया।
Views: 197








